देहरादून:जनपद पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने आज मंगलवार को बड़े स्तर पर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
जारी आदेश के तहत 53 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती की गई है।
तबादला सूची में विभिन्न थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और पुलिस लाइन सहित अन्य शाखाओं में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है, जबकि कुछ को महत्वपूर्ण शाखाओं और चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस प्रशासन का यह फेरबदल जिले में कानून व्यवस्था, जनसुनवाई और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले
shikhrokiawaaz.com
09/08/2026
Comments
comment
date
latest news