News :
केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार कप्तान निहारिका ने जवानो के साथ लगाई दौड़

केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही

  • Share
केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही

shikhrokiawaaz.com

07/18/2026



रुद्रप्रयाग: ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत केदारनाथ धाम में  पुलिस की बड़ी कार्यवाही। 
 बिना पुलिस सत्यापन और आधार कार्ड के रह रहे बाबाओं के खिलाफ चला अभियान, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। 

श्री केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को चाक-चौबन्द रखने के लिए प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को केदारनाथ धाम में एक वृहद चेकिंग अभियान ''ऑपरेशन कालनेमि'' चलाया गया। यह संयुक्त कार्यवाही यात्रा मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा सम्पादित की गई।
अभियान के दौरान धाम में रह रहे बाबाओं के पहचान पत्रों तथा उनके पुलिस सत्यापन (पुलिस वेरिफिकेशन) की गहनता से जांच की गई। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कुछ बाबा बिना किसी वैध पुलिस सत्यापन के ही केदारनाथ क्षेत्र में निवास कर रहे थे। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले इन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत तत्काल चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त, जांच में कुछ ऐसे बाबा भी चिन्हित किए गए जिनके पास कोई वैध आधार कार्ड उपलब्ध नहीं था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसे बेहद गंभीर मानते हुए पुलिस टीम द्वारा उनका भी चालान काटा गया और उन्हें तुरन्त केदारनाथ धाम से गौरीकुण्ड के लिए रवाना कर दिया गया। इस पूरी संयुक्त कार्यवाही के तहत टीम द्वारा कुल 15 चालान किए गए। प्रशासन और पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ धाम की सुरक्षा और मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और निष्कंटक बनाए रखने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार की औचक चेकिंग और दंडात्मक कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
Comments
comment
date
latest news
लापरवाही से वाहन चलाकर गाय को मारने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

लापरवाही से वाहन चलाकर गाय को मारने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार