News :
04 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फ़ोन को उनके स्वामियों को लौटाया युवती पर दुष्कर्म का मुकदमा वापिस लेने का दबाव बनाता अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में 15वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम विधायक उमेश कुमार ने की इस्तीफे की घोषणा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, यूकेडी का प्रदर्शन गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत वी. मुरूगेशन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की डी-ब्रीफिंग ली गई निर्माणधीन बिल्डिंग की पांचवी मंज़िल से गिरा व्यक्ति, मौत, जांच शुरू 2 अवैध तमंचे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार 16 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर संग 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा को मिलेगी राहत, पुल-सुरंग परियोजना का सीएम धामी ने किया निरीक्षण

विधायक उमेश कुमार ने की इस्तीफे की घोषणा

  • Share
विधायक उमेश कुमार ने की इस्तीफे की घोषणा

shikhrokiawaaz.com

10/27/2026


भराड़ीसैण-: विपक्षियों द्वारा भराड़ीसैण में आज चल रहे 2 दिवसीय सत्र में एक तरफ जहां सरकार को अलग अलग मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया तो वहीं सदन के अंदर हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने वर्तमान में भराड़ीसैण में चल रहे सत्र के बीच आज उत्तराखंड विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा देने की घोषणा कर हलचल मचा दी। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि विधायिका सम्भालने के साथ ही पिछले साढ़े चार साल से विपक्ष से जनता और किसानों के मुद्दों (विशेषकर हरिद्वार में बर्बाद हुई फसलों) पर समर्थन की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया।  उन्होंने कहा कि वह कल बुधवार को अपना इस्तीफा देंगे।


विधायक उमेश कुमार ने घोषणा की है कि वह कल बुधवार को अपना इस्तीफा देंगे। इस्तीफे की घोषणा के साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह न तो बीजेपी न ही कांग्रेस में शामिल होंगे। जिसके बाद उनके किसी भी पार्टी में जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।
उन्होंने कहा कि वह लगातार जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।

गौरतलब है कि आज व कल बुधवार को धामी सरकार द्वारा इस बार भराड़ीसैंण में दो दिवसीय सत्र आयोजित किया है, जिसमे धामी सरकार अपने द्वारा पेश अनुपूरक बजट को पास करवाएगी।

Comments
comment
date
latest news
रात के अंधेरे में डम्फर चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, गैंग लीडर की तलाश जारी

रात के अंधेरे में डम्फर चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, गैंग लीडर की तलाश जारी