News :
सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह-2026 की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार देशवासियों के नाम एक जरूरी संदेश — स्वच्छता की शुरुआत हमसे पैक्स कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल,5 अक्टूबर से देहरादून में धरने की तैयारी पांच पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार जल्द पैसा कमाने के लालच में मालिक के गोदाम में कर डाली चोरी, कर्मी व कबाड़ी समेत 3 गिरफ्तार हरभजवाला में चल रहे जिस्मफरोशी के व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिक युवती को किया रेस्क्यू कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

नौकरी व आईफ़ोन का लालच पड़ा महंगा

  • Share
नौकरी व आईफ़ोन का लालच पड़ा महंगा

shikhrokiawaaz.com

08/14/2026


 चमोली: ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में ₹1.23 लाख हड़पने वाले दो वांछित अभियुक्तों को नन्दानगर पुलिस ने  गिरफ्तार कर भेजा जेल।

बीते वर्ष दिसम्बर में वादी द्वारा थाना नन्दानगर में तहरीर दी गई कि वीरेन्द्र पिमोली पुत्र उम्मेद सिंह, निवासी ग्राम वाण, थाना थराली, (उम्र 30 वर्ष) द्वारा डीआरडीओ नामक संस्था में नौकरी लगाने का झांसा देकर गूगल पे के माध्यम से वादी से ₹58,000/- की धोखाधड़ी की गई।

तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 41/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वही दूसरे मामले में 06 मार्च 2026 को वादी द्वारा थाना नन्दानगर में तहरीर दी गई कि *वंश तेवतिया पुत्र जितेन्द्र तेवतिया, निवासी रायपुर, देहरादून, (उम्र 21 वर्ष) ने आईफ़ोन 17 प्रो दिलाने के नाम पर छलपूर्वक (यू पी आई) के माध्यम से वादी से ₹65,000/- की धोखाधड़ी की।

मामले में थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 04/2026, धारा 318(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

दोनों मामलों में *पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार* द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। विवेचना के दौरान दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के उपरांत नन्दानगर पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए दोनों अभियुक्तों को कल 13 अगस्त 2026 को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान ने पुलिस लाईन में आयोजित परेड का किया निरीक्षण, मेस व निर्माण कार्यो को जांचा

पुलिस कप्तान ने पुलिस लाईन में आयोजित परेड का किया निरीक्षण, मेस व निर्माण कार्यो को जांचा