News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

लव ट्रायंगल बना रुड़की हत्याकांड की वजह

  • Share
लव ट्रायंगल बना रुड़की हत्याकांड की वजह

shikhrokiawaaz.com

10/29/2025


रुड़की: रुड़की के रामपुर गांव में हुए आस मोहम्मद हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शक और लव ट्रायंगल ने पूरे मामले को खौफनाक अंजाम तक पहुँचा दिया।
जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर की शाम को 18 वर्षीय आस मोहम्मद अचानक लापता हुआ था और अगले दिन उसका शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इंतज़ार ने इंस्टाग्राम के ज़रिए आस मोहम्मद को मिलने के लिए बुलाया था। दोनों के बीच बैठकर नशा करने के बाद बातचीत विवाद में बदल गई और फिर इंतज़ार ने पहले चाकू से वार किया, फिर अपने भाई को बुलाकर आस मोहम्मद का गला रेतकर हत्या कर दी।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के मुताबिक हत्या के पीछे लव ट्रायंगल का शक था।
 इंतज़ार को शक था कि उसकी सगाई जिस लड़की के साथ हुई है आस मोहम्मद के रिश्ते उसके साथ थे। इसी शक के चलते अभियुक्त इंतज़ार उर्फ अस्तग ने आस मोहम्मद को मौत के घाट उतार दिया।
 पुलिस द्वारा हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सनी कमीज बरामद कर ली है व अभियुक्त का भाई अभी फरार है व उसकी तलाश में दबिशें जारी हैं।


Comments
comment
date
latest news
पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून द्वारा अधिकारियों के साथ की गई वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग

पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून द्वारा अधिकारियों के साथ की गई वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग