News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर लीगल अवेयरनेस कैंप का आयोजन

  • Share
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर लीगल अवेयरनेस कैंप का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

11/12/2025


देहरादून:उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून प्रेम सिंह खिमाल के मार्गदर्शन मे मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय (अपर कैंप), गढ़ी कैंट, देहरादून में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून सीमा डुँगराकोटी मुख्य अतिथि रहीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं लीगल सर्विस डे के अवसर पर बच्चों को पोक्सो अधिनियम, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से सुरक्षा, तथा बाल अधिकार और शिक्षा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि वर्तमान समय में नशे और साइबर अपराधों के खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे सतर्कता और जागरूकता के माध्यम से ही बचाव संभव है। 
उन्होंने शिक्षा को समाजिक सशक्तिकरण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा दिवस पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में भी भाग लिया, जिसमें बच्चों ने शिक्षा के महत्व को अपनी कला के माध्यम से व्यक्त किया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या विदुषी नैथानी, संयोजक जगदीश पांडे, एवं कार्यक्रम संचालिका अवंतिका दुबे उपस्थित रहीं। 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की ओर से उमेश्वर सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया।
जागरूकता शिविर में लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लेकर उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं।
Comments
comment
date
latest news
10 करोड़ में होगा शहर के प्रमुख स्थलों का कायाकल्प

10 करोड़ में होगा शहर के प्रमुख स्थलों का कायाकल्प