News :
54 लाख का गबन करने वाला ग्रामीण बैंक का कैशियर गिरफ्तार इंस्टाग्राम पोस्ट से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का राज, एक साल बाद घरेलू सहायिका गिरफ्तार रुद्रप्रयाग में ‘ऑपरेशन साइबर सुरक्षा’ का आगाज़, साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा* बैरागीवाला हत्या कांड के मुख्य आरोपी समेत 3 हरियाणा से गिरफ्तार विदेशी रोजगार का सपना हुआ साकार: धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर कप्तान ने पदौन्नति एएसपी व निरीक्षक के कंधे पर सजाए पदौन्नति के अलंकरण मानसून से पहले उत्तराखंड अलर्ट: मुख्यमंत्री धामी ने दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश* लालपुल बस एक्सीडेंट मामले में डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश ए सी की वायर चुराने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे ऑपरेशन प्रहार' का बड़ा एक्शन: 12 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार*

रुद्रप्रयाग में ‘ऑपरेशन साइबर सुरक्षा’ का आगाज़, साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा*

  • Share
रुद्रप्रयाग में ‘ऑपरेशन साइबर सुरक्षा’ का आगाज़, साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा*

shikhrokiawaaz.com

07/03/2026


रुद्रप्रयाग: उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन साइबर सुरक्षा’ के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, साइबर सेल प्रभारी और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में एसपी ने साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों, ई-जीरो एफआईआर, 1930 हेल्पलाइन, लंबित विवेचनाओं, ठगी गई धनराशि की वापसी और साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि साइबर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, लंबित मामलों में तेजी लाई जाए और प्रत्येक साइबर अपराधी का पूरा तकनीकी रिकॉर्ड समन्वय पोर्टल पर अपडेट किया जाए।
एसपी ने वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि जल्द वापस दिलाने, बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ई-जीरो एफआईआर को निर्धारित समय सीमा में नियमित एफआईआर में परिवर्तित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में महिलाओं और बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों पर विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने, आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री हटवाने और साइबर गुलामी के पीड़ितों की निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
एसपी रुद्रप्रयाग ने कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते दौर में आम लोगों की मेहनत की कमाई की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी
Comments
comment
date
latest news
चमोली पुलिस ने गौचर मेले में खोया फोन सर्विलांस सेल की मदद से ढूंढकर मालिक को सौंपा

चमोली पुलिस ने गौचर मेले में खोया फोन सर्विलांस सेल की मदद से ढूंढकर मालिक को सौंपा