News :
पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज मोबाईल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल फ़ोन चोरी करने वाले नशेड़ी कैफ़े चालक आए दून पुलिस की गिरफ्त में* नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान सेलाकुई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 126 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार साइबर ठगी के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई जारी, 25.42 करोड़ रुपये की धनराशि बचाई साइबर ठगी के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई जारी, 25.42 करोड़ रुपये की धनराशि बचाई* कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन जल सृष्टि पार्क से लौटते वक्त सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार*

सेलाकुई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 126 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • Share
सेलाकुई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 126 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/19/2026

देहरादून:जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की 11 पेटियां बरामद की हैं। खेप में अलग-अलग ब्रांड की कुल 126 बोतलें मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.32 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर की शाम सारना क्षेत्र के पास नियमित चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहसपुर की ओर से आ रही सफेद रंग की टोयोटा एटिऑस कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से 11 गत्ते की पेटियां बरामद हुईं, जिनमें चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब रखी थी।
मामले में पुलिस ने कार चालक अनिल सिंह (44) निवासी एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी मोहाली में टैक्सी चलाता है और शराब की यह खेप चंडीगढ़ से लेकर आया था व उक्त शराब को पौड़ी गढ़वाल में एक शादी समारोह में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टोयोटा एटिऑस कार संख्या पीबी1सी-0837 को भी सीज कर दिया है।
उक्त कार्रवाई में थानाध्यक्ष सेलाकुई उपनिरीक्षक शैंकी कुमार, अपर उपनिरीक्षक उमेद असवाल, कांस्टेबल सुधीर कुमार और संजीत कुमार शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
शराब पीकर वाहन चलाने के विरुद्ध चमोली पुलिस ने की कार्यवाही

शराब पीकर वाहन चलाने के विरुद्ध चमोली पुलिस ने की कार्यवाही