News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

अवैध खनन करने वाले भू-स्वामी पर 2.60 लाख जुर्माना

  • Share
अवैध खनन करने वाले भू-स्वामी पर 2.60 लाख जुर्माना

shikhrokiawaaz.com

02/28/2026


मसूरी-:  राजधानी देहरादून का हिल स्टेशन होने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते सेंसटिव जोन में आने वाले मसूरी में लगातार हो रहे अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही की गयी है।

कल शुक्रवार को खनन विभागीय टीम द्वारा जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह में नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ मौके पर छापेमारी कर खनन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भू-स्वामी के विरुद्ध 2 लाख 60 हज़ार रुपये का चालानी कार्यवाही की गई।

खनन अधिकारियों ने बताया कि उक्त खनन बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच के बाद दंडात्मक कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान टीम में आशीष कुमाई, कुबेर सलाल, आशीष गुप्ता तथा चालक संदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि कहीं भी अवैध खनन दिखाई देने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें।



Comments
comment
date
latest news
मोटरसाइकिल तीन चोरों को स्थानीय ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

मोटरसाइकिल तीन चोरों को स्थानीय ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा