News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश*

  • Share
कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश*

shikhrokiawaaz.com

07/21/2026


नैनीताल:कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में कुमाऊँ मंडल के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
समीक्षा के दौरान अस्पतालों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार मिले और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन (टीबी) कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। दीपक रावत ने टीबी मरीजों की समय पर स्क्रीनिंग एवं नोटिफिकेशन सुनिश्चित करने के साथ ही खराब पड़ी मशीनों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि जांच सेवाएं प्रभावित न हों।
वर्षाकाल को देखते हुए आयुक्त ने हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समय से अस्पताल पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।
Comments
comment
date
latest news
राजधानी मे दारोगाओं के बम्पर तबादले

राजधानी मे दारोगाओं के बम्पर तबादले