News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार

  • Share
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/22/2026


देहरादून: उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने 03 महिला अभियुक्ताओं  को चोरी के शत-प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बीती 18 जून को वादी रविकांत पांडे पुत्र प्रेम नारायण पांडे निवासी 19/9 राजपुर रोड जनपद देहरादून द्वारा थाना कोतवाली नगर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर से चांदी का सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-220/2026 धारा-331(4), 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप कल कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के पास से मुखबिर की सूचना पर 03 महिला अभियुक्ताओं सोनिया देवी पत्नी सुनील साहनी निवासी 494 खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून (उम्र 29 वर्ष),  गुड़िया पत्नी गुड्डू निवासी उपरोक्त (उम्र 20 वर्ष), रीता देवी पत्नी सुरैया निवासी उपरोक्त (उम्र 29 वर्ष) को चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तओं द्वारा बताया कि वे सभी कूडा बीनने का काम करती हैं तथा जल्द पैसा कमाने के लालच मे उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में से 02 अभियुक्ताएं पूर्व में भी चोरी के अपराध में जेल जा चुकी हैं।
Comments
comment
date
latest news
24 घंटे में मंदिर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार — नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता

24 घंटे में मंदिर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार — नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता