News :
शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन सीएम ने किया 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण विकास की राह पर तेज कदम: धामी सरकार के चार साल पूरे परिजनों को बिन बताए घर से गयी महिला को पुलिस ने पुणे से किया सकुशल बरामद काठगोदाम में बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी करते, युवक से मारपीट करते 4 गिरफ्तार टोटके के नींबू मिर्च बेचने के बहाने खुद बंद करने घरो पर लगाते थे नज़र, 3 गिरफ्तार चमक के पीछे का छल: फर्जी हॉलमार्क से लाखों की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सीएम धामी ने अपने कैबिनेट के बीच बांटे विभाग, गृह, कार्मिक महत्वपूर्ण विभागों समेत 18 विभाग धामी के अंतर्गत ईद की नमाज के मौके पर जानलेवा हमला करने वाला 1 गिरफ्तार

किच्छा पुलिस की नशीले पदार्थ के तस्करो पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी

  • Share
किच्छा पुलिस की नशीले पदार्थ के तस्करो पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी

shikhrokiawaaz.com

10/08/2024


किच्छा: किच्छा पुलिस की नशीले पदार्थ के तस्करो पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी रखते हुए 03 नशा तस्करों को लगभग 2000 नशे की गोलियां बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
 नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना किच्छा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में आगामी त्यौहारो के अवसर पर आम जनमानस की सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक किच्छा द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई  है । 
इसी क्रम में टीम रेलवे स्टेशन से बंदिया भट्टा की ओर पैदल गश्त कर रही थी कि किच्छा नैनीताल मार्ग पर स्थित बंदिया भट्टा के पास पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की एक घर में नशे की गोलियों का व्यापार हो रहा है और काफी मात्रा में नशे की गोलियां युवाओं को बेची जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बंदिया भट्टा में जाकर देखा तो उस घर में मौजूद सभी व्यक्ति नशे की गोलियां बेच रहे थे। मौजूद व्यक्तियों की तलाशी ली गई और पूरे घर की तलाशी ली गई तो तीनो अभियुक्त गणों के कब्जे से लगभग 2000 नशे की गोलियां और नशे की गोलियों को बेचकर कमाए गए रुपए 878140/- बरामद हुए। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह यह नशे की गोलियां गाजियाबाद क्षेत्र में किसी व्यक्ति से लाते हैं।
  तीनो अभियुक्त गणों अभियुक्त सुरेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 बंदिया भट्ट किच्छा उधम सिंह नगर, वीरेंद्र सिंह उर्फ काके पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह निवासी उपरोक्त, बलजीत कौर उर्फ सिमरन पत्नी सुरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू  के खिलाफ थाना किच्छा में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
आपरेशन मुक्ति: एएचटीयू व जिला टास्क फ़ोर्स ने प्रतिष्ठानो में काम कर रहे 3 बच्चो को किया रेस्क्यू

आपरेशन मुक्ति: एएचटीयू व जिला टास्क फ़ोर्स ने प्रतिष्ठानो में काम कर रहे 3 बच्चो को किया रेस्क्यू