News :
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

मौसम के अनुकूल होने पर केदारनाथ धाम यात्रा सुचारू रूप से हुई शुरू

  • Share
मौसम के अनुकूल होने पर केदारनाथ धाम यात्रा सुचारू रूप से हुई शुरू

shikhrokiawaaz.com

06/16/2025


रुद्रप्रयाग:आज आज सोमवार मौसम के अनुकूल होने पर जनपद में केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु हो गयी है,कल देर शाम प्रशासन की विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से पैदल यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आये मलबा पत्थर इत्यादि को हटाकर मार्ग यात्रा हेतु सुचारु कर दिया गया था, जनपद क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न कस्बों से होकर यातायात सीतापुर व सोनप्रयाग पार्किंग में पहुंच रहा है।
सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के उपरान्त यात्री गण शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुण्ड पहुंच रहे हैं तथा पैदल, घोड़ा-खच्चर, डण्डी-कण्डी के माध्यम से यात्रा पर आवागमन कर रहे हैं।
हालांकि उत्तराखण्ड मौसम विभाग द्वारा आज सहित आगामी दिवसों के लिए भी बारिश की सम्भावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अकस्मात होने वाली तेज बारिश के कारण पैदल मार्ग में भूस्खलन होने या ऊपर पहाड़ी से पत्थर या मलबा गिरने की सम्भावना बनी रहती है।
इसके साथ ही पुलिस ने केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही अपनी यात्रा पर आयें तथा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।
Comments
comment
date
latest news
प्रधानमंत्री के ऋषिकेश आगमन को सुरक्षित बनाने को एडीजी एल एंड ओ ने अधिकारियों व पुलिस बल के साथ की ब्रीफिंग

प्रधानमंत्री के ऋषिकेश आगमन को सुरक्षित बनाने को एडीजी एल एंड ओ ने अधिकारियों व पुलिस बल के साथ की ब्रीफिंग