News :
नशे का माल खरीदने को 2 युवको ने चुराई 3 बाइक, गिरफ्तार जन्माष्टमी पर शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्रों व शिक्षको को कप्तान श्वेता ने किया सम्मानित डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार* सड़को पर जाम टकराने वालो को पुलिस ने करवाई थाने की सैर,20 शराबी पकडे ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 12 लाख धोखधड़ी मामले में पुत्र के बाद पिता भी गिरफ्तार खुशखबरी: देहरादून जू में उत्तराखंड़ वासी कर सकेंगे सफेद टाइगर के दीदार

ख़राब मौसम के चलते केदारनाथ धाम यात्रा बाधित

  • Share
ख़राब मौसम के चलते केदारनाथ धाम यात्रा बाधित

shikhrokiawaaz.com

07/31/2025


रुद्रप्रयाग: मानसून मौसम के चलते बीती मंगलवार शाम से ही  गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की तरफ (करीब 1.5 किलोमीटर दूरी पर) पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर्स, मलबा पत्थर आने से सड़क मार्ग व पैदल मार्ग आवागमन हेतु पूरी तरह से बाधित हो गया था। 
इस मार्ग के खुलने तक केदारनाथ धाम से वापस आ रहे यात्रियों को वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार कर सुरक्षा बलों (जिला पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ) व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आपसी समन्वय के साथ निकाले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। आज सुबह से सभी टीमों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए गौरीकुण्ड में रुके तथा केदारनाथ से वापस आ रहे यात्रियों को इस स्थान से पार कराये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है व आज सांयकाल तक कुल 1650 श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रास्ते से उनके गन्तव्य के लिए प्रस्थान कराया गया है। वहीं बाधित चल रहे मार्ग को सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के स्तर से खोले जाने की कार्यवाही जारी रखी गई। रुक-रुककर हो रही बारिश तथा इस स्थान पर निरन्तर गिर रहे मलबा-पत्थर के कारण मार्ग खोले जाने में परेशानी उत्पन्न हो रही है।
Comments
comment
date
latest news
नेहरुकोलोनी में चोरी की घटना का 10 हज़ार ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

नेहरुकोलोनी में चोरी की घटना का 10 हज़ार ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार