News :
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल 278 पुलिसकर्मियों ने सीपीयू की लिखित परीक्षा की पास, इंटरव्यू भी हुए सम्पन्न उत्तराखंड के 610 बसावटों तक पहुंचेगी सड़क, ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को जल्द मंजूरी की उम्मीद हत्या कर 2 साल से फरार चल रहा ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में चेन लूट का खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू,16 अक्टूबर को मतदान देहरादून में रातभर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 गिरफ्तार जंतर मंतर में सुरक्षा की 7 लेयर के चलते सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ फेल शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद

अवैध ड्रग्स के साथ दो शातिर अभियुक्तों को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
अवैध ड्रग्स के साथ दो शातिर अभियुक्तों को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/10/2026


काठगोदाम: एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए दमुआढुंगा थाना काठगोदाम क्षेत्र में काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दस लाख की कीमत की 05 किलो 02 ग्राम चरस बरामद की।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशो के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( ए .एन .टी .एफ .) एस.टी.एफ. को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए  थाना काठगोदाम क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दो अभियुक्तों प्रवीण आर्य पुत्र कुशल राम निवासी दमुआढुंगा,थाना काठगोदाम,नैनीताल व बलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह पंचायत घर हल्द्वानी,नैनीताल (मूल निवासी बागेश्वर) से कुल 05 किलो 02 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।।
    अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वे जनपद बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे फिर उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल व उधमसिंह नगर क्षेत्र में बेचते थे। एसटीएफ द्वारा अभियुक्त गण के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।।
Comments
comment
date
latest news
मंगलौर पुलिस व ए एन टी एफ की संयुक्त टीम ने बाइक से कोकीन तस्करी करते 03 नशा तस्कर दबोचे

मंगलौर पुलिस व ए एन टी एफ की संयुक्त टीम ने बाइक से कोकीन तस्करी करते 03 नशा तस्कर दबोचे