News :
डिलीवरी ब्यॉय से मारपीट करने वाला ओएसिस मॉल का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार 13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई

दो स्कूटी चोर को कर्णप्रयाग पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

  • Share
दो स्कूटी चोर को कर्णप्रयाग पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/07/2024


गौचर-: कोतवाली कर्णप्रयाग अंतर्गत गौचर से एक स्कूटी चुराने वाले गाजियाबाद निवासी दो युवकों को पुलिस ने कल शनिवार को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तो के पास से पुलिस ने वादी की स्कूटी बरामद कर ली है।

बीती 5 जुलाई को वादी शिशुपाल सिंह सगोई निवासी पलसारी गौचर थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली ने थाना कर्णप्रयाग में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 1 जुलाई को वह जब देहरादून गए थे तो उनके द्वारा अपनी स्कूटी संख्या यूके 11 8890 को गौचर हवाई पट्टी जाने वाले रास्ते पर खड़ा कर दिया गया था। जब वह 5 जुलाई को वापिस आये तो देखा कि उनकी स्कूटी  चोरी हो गयी थी। पुलिस द्वारा मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया।


प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा मामले में एक पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा गौचर नगर क्षेत्र में लगे नगर पालिका गौचर व स्थानीय प्राइवेट सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया। जिसमें दो अज्ञात चोर स्कूटी को चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा उन अभियुक्तो के हुलिए से आसपास रह रहे सभी बाहरी व्यक्तियों से मिलान किया व अपने मुखबिरी तंत्रो को भी उक्त संदिग्धों की तस्वीर दिखाई।  मुखबिरों द्वारा उक्त अभियुक्तो की पहचान उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर के निवासियों के रूप में की।


पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये संदिग्ध व्यक्तियों के मोदीनगर गाजियाबाद स्थित ठिकाने पर दबिश देते हुए कल शनिवार को  पिलखुवा रोड भोजपुर मोदीनगर गाजियाबाद से रिंकू(35) पुत्र मुनेश चौहान निवासी संजय पुरी गली नंबर 01 शौंदा रोड थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश व  लक्की(18) पुत्र टिंकू चौहान निवासी संजय पुरी गली नंबर 01 शोंदा रोड थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर मुकदमा से चोरी हुई स्कूटी को बरामद कर ली गयी है।

 अभियुक्तगणों से चोरी हुई स्कूटी के बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी की गई।

 अभियुक्तगणों को आज रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर  न्यायिक अभिरक्षा रिमांड में जिला कारागार पुरसाडी भेजा गया।
Comments
comment
date
latest news
*बिना राम सीता के दुनिया का एक मात्र मंदिर है लोकपाल लक्ष्मण मंदिर*

*बिना राम सीता के दुनिया का एक मात्र मंदिर है लोकपाल लक्ष्मण मंदिर*