News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

कांवड़ मेला-2026: हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था का उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण

  • Share
कांवड़ मेला-2026: हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था का उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

08/03/2026

हरिद्वार:जनपद में चल रहे श्रावण मास कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) निलेश आनंद भरणे तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने एसएसपी हरिद्वार और अन्य अधिकारियों के साथ चंडी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग, हरकी पैड़ी सहित प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता, बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में सुपर जोनल और जोनल अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले की मौजूदा व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया गया तथा आगामी दिनों में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के साथ किसी भी छोटी-बड़ी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वरिष्ठ अधिकारियों ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को भी प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निगरानी टीमें चौबीसों घंटे सक्रिय रहें। यदि किसी भी माध्यम से भ्रामक सूचना, अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होती है तो संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी जोन और सेक्टर में नियुक्त अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना करने के निर्देश भी दिए गए।
समीक्षा बैठक के समापन पर कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, अर्धसैनिक बलों के जवानों एवं विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
Comments
comment
date
latest news
बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसपी चमोली ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसपी चमोली ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण