News :
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

अंतर्राज्यीय तस्कर 323 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

  • Share
अंतर्राज्यीय तस्कर 323 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/18/2024



किच्छा-: देवभूमि को 2025 तक ड्रग फ्री बनाने को मुख्यमंत्री धामी के विजन को साकार करने को एसटीएफ प्रदेश में बड़े स्तर पर सक्रियता से ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।जिस क्रम में एसटीएफ़ की एएनटीएफ टीम द्वारा किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में कल मंगलवार को एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 323 ग्राम स्मैक के साथ रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। 


कुमाऊँ क्षेत्र में उत्तरप्रदेश की सीमाओं से सटे जनपदों में ड्रग्स तस्करो की सक्रियता के खिलाफ एसटीएफ द्वारा लगातार एक्टिव  तरीके से बॉर्डर क्षेत्रो व उससे सटे प्रादेशिक जनपदों पर निगरानी बनाये हुए है। जिसके फलस्वरूप कल मंगलवार देर शाम को सीओ एसटीएफ कुमाऊँ आर0बी0 चमोला चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीए कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दरऊ रोड पर मोक्ष द्वार पुराना ईट भट्टा के सामने से एक ड्रग अंतर्राज्यीय तस्कर
हामीद रजा(58)पुत्र अहमद रजा निवासी वीर सावरकर नगर, ढेला पीर थाना इज्जतनगर बरेली उत्तर प्रदेश को करीब 323 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की बजारिया कीमत करीब 90 लाख रुपये है।


एसटीएफ़ के अनुसार अभियुक्त बरेली से उक्त स्मैक लाया था जिसके द्वारा उसे रुद्रपुर में बेचने की योजना थी। अभियुक्त पिछले 02 सालों से बरेली, मीरगंज से स्मैक लाकर रुद्रपुर, सितारगंज, किच्छा क्षेत्र में अपने फिक्स एजेण्टों को सप्लाई कर रहा था। 

एएनटीएफ उत्तराख़ण्ड द्वारा इस वर्ष अब तक 6.281 किलोग्राम स्मैक, 19.808 किलोग्राम चरस, 5.322 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम डोडा पोस्त, एम०डी० 07 ग्राम मादक द्रव्य बरामद किये है जिसमे कुल 39 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने जनवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित