News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

  • Share
मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

shikhrokiawaaz.com

08/30/2026


देहरादून: प्रदेश भर में चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा कल रात्रि में थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास से 01 संदिग्ध को रोककर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रिहान पुत्र नजम आलम निवासी मौहल्ला पठानपुरा खण्ड-04, देवबंद, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, (उम्र 30 वर्ष) बताया, तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल 511 ग्राम चरस बरामद हुई।
अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना नेहरु कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बरामद चरस को देवबंद, सहारनपुर से लेकर आना बताया गया, जिसे वह देहरादून में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में दिल्ली से जेल जाना प्रकाश में आया है
Comments
comment
date
latest news
12 नाबालिक वाहन चालक पकड़े, गाड़ियां सीज,भारी जुर्माना वसूल

12 नाबालिक वाहन चालक पकड़े, गाड़ियां सीज,भारी जुर्माना वसूल