News :
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार बंद घरो में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार राजधानी में 7 कोतवालों के ट्रांसफर 4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण 7.59 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार योग..... सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

2 हाथी दांत संग अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

  • Share
2 हाथी दांत संग अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/06/2025


खटीमा-: वन्य जीवों की हत्या व उसके उपरान्त उनके अंगों की तस्करी के लगातार बढ़ते मामलों के खिलाफ एसटीएफ द्वारा वन्य क्षेत्रो व बॉर्डर एरियाज में अपनी अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई है व कई वन्य जीव तस्करो की गिरफ्तारियों को अंजाम भी दिया है। जिस क्रम में आज एसटीएफ कुमाऊं यूनिट की एएनटीएफ द्वारा फारेस्ट टीम के साथ उधमसिंह नगर के खटीमा से अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते एक अन्तर्राज्यीय तस्कर को 2 हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया है।
 एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एसटीएफ कुमाऊं यूनिट को कुछ समय पहले आज गिरफ्तार अन्तर्राज्यीय तस्कर
उत्तम सिंह(32) पुत्र मदन सिंह निवासी नागवनाथ थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर के लंबे समय से उत्तराखण्ड-उ0प्र0 सीमावर्ती जनपदों तथा नेपाल में वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट मिला था।  जिस पर हमारी एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रूप से इसपर कार्यवाही हेतु लगाया गया था। अभियुक्त  की छानबीन व उसे ट्रेस करने के दौरान आज एसटीएफ को तस्करों की भारी मात्रा में वनजीव अंगो के साथ खटीमा क्षेत्र में लोकेशन मिलने पर एसटीएफ की एएनटीएफ टीम प्रभारी पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ द्वारा तुरन्त फारेस्ट रेंज टीम से सम्पर्क कर उनके साथ सन्युक्त कार्यवाही करते हुए खटीमा क्षेत्र में दबिश देते हुए वांछित वन्यजीव तस्कर उत्तम सिंह(32) को 02 हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया।

नवनीत भुल्लर ने बताया कि अभियुक्त के पास से बरामद हाथी दांत किस हाथी का शिकार कब, कहाँ और किस जंगल में किस तरह किया गया, इस संबंध में अभियुक्त से और जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि चूंकि हाथी वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, इसलिए पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध खटीमा क्षेत्र  में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
   
     
Comments
comment
date
latest news
पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने किया कोतवाली सोनप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने किया कोतवाली सोनप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण