News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 दोपहिया वाहन बरामद

  • Share
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 दोपहिया वाहन बरामद

shikhrokiawaaz.com

07/30/2026

हरिद्वार:पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने एक सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 17 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनमें कोतवाली गंगनहर के चार मुकदमों से संबंधित चार मोटरसाइकिलें, कोतवाली कनखल के एक मुकदमे से जुड़ी एक मोटरसाइकिल तथा अन्य 12 चोरी के वाहन शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
जिस क्रम में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और गहन सुरागरसी के आधार पर सालियर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों विपिन (उम्र23) पुत्र समय सिंह निवासी ग्राम छापुरशेर अफगानपुर, थाना भगवानपुर,जनपद हरिद्वार,
2.आशु कुमार(उम्र24) पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार,3.शौकीन(उम्र38) पुत्र शकीर, निवासी ग्राम सिकंदरपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार,को हिरासत में लिया,आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया और उनकी निशानदेही पर शाहपुर,रुड़की स्थित जियाउलहक के आम के बाग के पास बने खंडहर से चोरी के वाहन बरामद किए गए।
जांच में सामने आया कि आरोपी हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर उन्हें सुनसान स्थान पर छिपाकर रखते थे तथा बाद में उन्हें बेचने की योजना बनाते थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
उक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि सहित कोतवाली गंगनहर और सीआईयू हरिद्वार के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
Comments
comment
date
latest news
हिंदी भाषा का महत्व

हिंदी भाषा का महत्व