News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

साइबर अपराधों से जनता को सचेत करती निरीक्षक की कविता

  • Share
साइबर अपराधों से जनता को सचेत करती निरीक्षक की कविता

shikhrokiawaaz.com

07/27/2024


उत्तरकाशी:वर्तमान में बढ़ती साइबर ठगी को देखते हुए व इसकी रोकथाम के लिए जनपद उत्तरकाशी में तैनात यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ द्वारा आमजन को कविता के माध्यम से जागरूक किया है रहा है।उनका यह प्रयास लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने के लिए सराहनीय है।
निरीक्षक द्वारा लिखी कविता:-
फोन पर रामू के आया एक मैसेज।
मैसेज में जीता बीस लाख पाया।।
देख कर मैसेज रामू मुस्कराया।
मुस्कराते हुए झट से फोन लगाया।।


रामू बोला हैलो:जी कौन.जी कौन?
हम हैं जी कौन बनेगा करोड़पति वाला।
जो खोलेगा आपके किस्मत का ताला।।


रामू बोला जी वो कैसे?
जी जैसे चाहो वैसे।।
पहले बताओ अपना नाम।
फिर बताऊँ मैं काम।।

अजी मैं हु रामू उर्फ राम।
लो ध्यान से सुनो जी काम।।

फोन पर आपके आएगा एक नम्बर सट से।
आप हमें बताओ नम्बर झट से।
हम बीस लाख भेजेंगे जी खट से।।

ये सुन रामू मुस्कुराया।
मुस्कराते हुए नंबर बतलाया।।
आया मैसेज से कट गए लाख।
समझ गया रामू जमा पूँजी हो गयी खाख।।


Comments
comment
date
latest news
यूकेएसएसएससी ने निरस्त की 21 सितंबर की परीक्षा

यूकेएसएसएससी ने निरस्त की 21 सितंबर की परीक्षा