News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

“35 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह” के दृष्टिगत पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

  • Share
“35 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह” के दृष्टिगत पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

shikhrokiawaaz.com

01/29/2025


पिथौरागढ़:पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन में 16 जनवरी से जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरुकता हेतु चलाया जा रहा “35 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह” को देखते हुए आज पिथौरागढ़ पुलिस ने विभिन्न टीमें निकालकर जागरूकता अभियान आयोजित किये।
जिस क्रम में  निरीक्षक यातायात अयूब अली व पुलिस टीम द्वारा पिथौरागढ़ क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय व पुलिस टीम द्वारा जाजपदेवल क्षेत्र में टैक्सी चालको के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वंही थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी व पुलिस टीम द्वारा रा0इ0कॉ0 पिलखी गंगोलीहाट और टैक्सी चालको के साथ प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी संजीव कुमार व पुलिस टीम द्वारा जौलजीबी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
वंही थानाध्यक्ष थल अम्बी राम आर्या व पुलिस टीम द्वारा थल क्षेत्र में टैक्सी चालको,थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती व पुलिस टीम द्वारा झूलाघाट क्षेत्र,थानाध्यक्ष पांगला अनिल आर्या व पुलिस टीम द्वारा प्राइमरी स्कूल पांगला,थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह व पुलिस टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर बलुवाकोट में,थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी व पुलिस टीम ने बेरीनाग क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
उक्त कार्यक्रमों में स्थानीय लोगो, टैक्सी चालको, छात्रो को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। सभी को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा उक्त जागरूकता अभियान जारी रहेगा।



Comments
comment
date
latest news
स्कूल ड्राप आउट 10 बच्चो का स्कूल में पुनः करवाया दाखिला

स्कूल ड्राप आउट 10 बच्चो का स्कूल में पुनः करवाया दाखिला