News :
678 ग्राम चरस संग 1 तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का एसटीएफ़, दून पुलिस ने किया खुलासा, 5 सटोरी गिरफ्तार केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती,सीएम धामी ने किया अस्पताल का शुभारंभ हरिद्वार पुलिस ने 4 माह से लापता मानसिक रूप से बीमार युवक को परिजनों से मिलाया एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों संग दौड़कर,परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का दम एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों संग दौड़कर,परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का दम* इन्वेस्टमेंट के नाम पर 27 लाख की ठगी करने वाला सोनीपत से गिरफ्तार चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना में नाबालिग को बहला-फुसलाकर रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र गांधी शताब्दी में संचालित डीडीआरसी में बन रहे दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड पुरानी रंजिश में युवक पर हमला,मोबाइल लूट और कार में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इग्नू ने किया भारतीय दर्शन में पीजी डिप्लोमा कोर्स लांच

  • Share
इग्नू ने किया भारतीय दर्शन में पीजी डिप्लोमा कोर्स लांच

shikhrokiawaaz.com

01/19/2026


देहरादून-: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने प्रथम बार भारतीय दर्शन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीबीडी) कार्यक्रम लांच किया है, जिससे छात्र भारत के समृद्ध इतिहास व संस्कृति को जान सकेंगे। अपने मानविकी विद्यालय (एसओएच) के ज़रिए ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड में यह कार्यक्रम शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय दर्शन की समृद्ध बौद्धिक परंपरा को संरक्षित करना, उसका अध्ययन करना और उसे आधुनिक समाज से जोड़ना है।

कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है, जिसमें भारतीय संस्कृति, दर्शन और परंपरागत ज्ञान को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने पर बल दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसने एडमिशन लेने के लिए https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर रजिस्टर और अप्लाई करना होगा।अभियर्थी किसी भी विषय मे स्नातक होने चाहिए। यह कोर्स न्यूनतम 1 वर्ष व अधिकतम 3 वर्ष का रहेगा जिसका शुल्क 6000 रुपये है। जिसमे छात्रों का कुल क्रेडिट स्कोर 40 रहेगा। परीक्षा वार्षिक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें प्रवेश पाने वाले छात्र पाठ्य सामग्री ऑनलाइन व ऑफलाइन प्राप्त कर सकते है। इस कोर्स में प्रवेश हेतु अभियर्थी 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है।

इस प्रोग्राम का कोऑर्डिनेशन डॉ. आशीष कुमार  , मानविकी विद्यालय (एसओएच), इग्नू, नई दिल्ली द्वारा किया जाता है।

ज़्यादा जानकारी के लिए अभियर्थी https://ignouadmission.samarth.edu.in/index.php/site/programme-detail?id=51f3bf303c433fd542cd0fc8ede9918654a29c13d50627a5eff59b29d0701cbf1885 पर जा सकते हैं।


वहीँ जो स्टूडेंट्स जनवरी 2026 में पुनः पंजीकरण के पात्र है वो इग्नू के समर्थ स्टूडेंट पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि तक पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।
Comments
comment
date
latest news
पुरानी रंजिश में दो सगे भाईयों के हमले से युवक की मौत, अभियुक्त गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में दो सगे भाईयों के हमले से युवक की मौत, अभियुक्त गिरफ्तार