News :
नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर*

  • Share
*इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर*

shikhrokiawaaz.com

09/11/2026

देहरादून:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय एमए विकास अध्ययन कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम इग्नू के विस्तार एवं विकास अध्ययन विद्यालय की ओर से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकास क्षेत्र से जुड़े उन्नत ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और क्षेत्रीय अनुभव उपलब्ध कराना है।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदम्बा प्रसाद ने बताया कि बदलते सामाजिक-आर्थिक परिवेश, जलवायु संबंधी चुनौतियों और सतत विकास की बढ़ती जरूरतों के बीच प्रशिक्षित विकास क्षेत्र के विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को गैर सरकारी संगठनों, सरकारी संस्थानों, कंपनियों के सामाजिक उत्तरदायित्व विभागों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में विकासात्मक योजनाओं के निर्माण, क्रियान्वयन, निगरानी और मूल्यांकन के लिए तैयार किया जाएगा।

ये विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश

एक वर्षीय एमए विकास अध्ययन कार्यक्रम में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा चार या पांच वर्षीय कृषि एवं संबद्ध विषयों के व्यावसायिक स्नातक तथा किसी भी शाखा से चार वर्षीय बीटेक या बीई डिग्रीधारी विद्यार्थी भी प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

दो सेमेस्टर में पूरा होगा कार्यक्रम

40 क्रेडिट का यह कार्यक्रम दो सेमेस्टर में पूरा होगा। पहले सेमेस्टर में विकास का परिचय एवं विकास सिद्धांत, विकास की गतिशीलता तथा विकास से जुड़े मुद्दे एवं चुनौतियां पढ़ाई जाएंगी। दूसरे सेमेस्टर में विकास अध्ययन में अनुसंधान पद्धति के साथ लिंग अध्ययन, विकास नियोजन एवं संचार, प्रशिक्षण एवं विकास, स्थानीय स्वशासन, स्वास्थ्य एवं विकास, कंपनियों का सामाजिक उत्तरदायित्व, शहरी विकास तथा परियोजना कार्य जैसे विषय शामिल किए गए हैं।

कार्यक्रम की कुल फीस 8,000 रुपये निर्धारित की गई है।

प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में ऑनलाइन तथा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा माध्यम से संचालित कार्यक्रमों में, प्रमाणपत्र आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वहीं जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन एवं मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा दोनों माध्यमों में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। पुनः पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को 200 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून ने विद्यार्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले प्रवेश और पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
Comments
comment
date
latest news
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि