News :
पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

आई.जी.कुमाऊँ ने कैंची धाम यातायात व्यवस्था को लेकर किया गोष्ठी का आयोजन*

  • Share
आई.जी.कुमाऊँ ने कैंची धाम यातायात व्यवस्था को लेकर किया गोष्ठी का आयोजन*

shikhrokiawaaz.com

04/04/2025


कुमाऊं:आज शुक्रवार को आई0जी0 कुमाऊँ रिधिम अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में पुलिस कप्तान नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह, प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक, निरीक्षक यातायात नैनीताल वेदप्रकाश भट्ट तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ. सोमनाथ चक्रवर्ती ,प्रो. देवेन्द्र कुमार पाठक, प्रो0 अभिषेक श्रीवास्तव व कर्नल ए0के0 उपाध्याय के साथ कैची धाम में अवरोध रहित सुगम यातायात व्यवस्था के संदर्भ में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
उक्त गोष्ठी में सर्वप्रथम आई.जी.कुमाऊँ द्वारा भारतीय प्रबन्धन संस्थान काशीपुर के पदाधिकारियों के साध कैंची धाम  यातायात व्यवस्था सम्बन्धी सुझाव हेतु प्लान तैयार करने हेतु  चर्चा की गयी, जिसमें प्रथम चरण में शार्ट टर्म प्लान द्वितीय चरण में मिडिल टर्म प्लान तथा तृतीय चरण में  लॉग टर्म प्लान बनाये जायेंगे।जिसके लिए पुलिस तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान के अधिकारी आपस में समन्यवय स्थापित कर धरातल स्थल पर सडक, पार्किंग, शटल सेवा, डायवर्जन एवं बाई पास रोड का भौतिक निरीक्षक करेंगें ।

भारतीय प्रबंधन संस्थान की टीम अन्य सम्बन्धित राज्यधारक विभागों के साथ भी अलग-अलग गोष्ठी समन्यवय स्थापित कर  यातायात हेतु सुझाव व सलाह लेंगे।
उक्त गोष्ठी में आई0जी0 कुमाऊं द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान के पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि शार्ट टर्म प्लान के लिए आईआईएम की टीम जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट व सुझाव प्रस्तुत कर दे जिससे पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार हो ।
गोष्ठी के अंत मे आई0जी0 द्वारा क्षेत्राधिकारी भवाली व प्रभारी निरीक्षक भवाली को निर्देशित करते हुए कहा की यातायात व्यवस्था का असर भौतिक रुप से धरातल पर दिखना चाहिए जिससे आम जन मानस में पुलिस के प्रति सकरात्मक  प्रभाव हो।
गौरतलब है कि आई जी कुमाऊँ रिधिमअग्रवाल द्वारा बीती 24 मार्च को भी कैंची धाम यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया था।
Comments
comment
date
latest news
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी जांच, 48 मार्गों का निरीक्षण करेगा प्रशासन

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी जांच, 48 मार्गों का निरीक्षण करेगा प्रशासन