News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

पिथौरागढ़ में आईजी कुमाऊँ ने किया वार्षिक पुलिस निरीक्षण

  • Share
पिथौरागढ़ में आईजी कुमाऊँ ने किया वार्षिक पुलिस निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

04/09/2026


पिथौरागढ़:कुमायूँ परिक्षेत्र की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने आज गुरुवार को जनपद पिथौरागढ़ का व्यापक वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था, अनुशासन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण की शुरुआत पुलिस लाइन में आयोजित परेड से हुई, जहां जवानों के अनुशासन, टर्नआउट और ड्रिल का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए परेड की गुणवत्ता और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए बैरक, मैस, शस्त्रागार, परिवहन शाखा और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साफ-सफाई, संसाधनों के उचित उपयोग और कर्मचारियों की सुविधाओं को लेकर सुधारात्मक निर्देश जारी किए गए।
सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान आम जनता के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों की शिकायतें और सुझाव सुने गए। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।
इसके बाद आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में जनपद के अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।
महिला अपराधों के मामलों को 60 दिन के भीतर निपटाने, ड्रग तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी सुनिश्चित करने तथा अज्ञात शवों की पहचान के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया गया। साथ ही ई-साक्ष्य और अन्य डिजिटल पोर्टलों पर डेटा अपडेट करने के निर्देश भी दिए गए।
“ऑपरेशन प्रहार” अभियान की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। थाना स्तर पर बीट प्रणाली को मजबूत करने, स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय करने और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के समापन पर अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस कप्तान अक्षय प्रहलाद कोड़े सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
नेशनल गेम्स की तैयारियां...दीपक रावत को खुद निरीक्षण के लिए निकलना पड़ा, हुए नाराज; सवालों की बौछार की

नेशनल गेम्स की तैयारियां...दीपक रावत को खुद निरीक्षण के लिए निकलना पड़ा, हुए नाराज; सवालों की बौछार की