News :
देहरादून में ‘न्याय तक समान पहुँच’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय मंथन शुरू आईजी गढ़वाल ने 106 दरोगाओं के किये तबादले कप्तान प्रमेन्द्र उतरे ग्राउंड जीरो पर, वीआईपी मूवमेंट की सुरक्षा हेतु संदिग्धों पर कार्यवाही के आदेश एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज आपरेशन प्रहार: एसटीएफ़ की शानदार कार्यवाही, पाकिस्तान के लिए काम कर रहा स्लीपर सेल गिरफ्तार आपरेशन प्रहार: 233 ग्राम चरस संग 2 गिरफ्तार, 31 शराबी ड्रिंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार दून मेडिकल कॉलेज में बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन छात्र मारपीट की घटना में एक छात्र की मृत्यु मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहित 02 ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच परस्पर पहरा दे रहे जवान पिथौरागढ़ में आईजी कुमाऊँ ने किया वार्षिक पुलिस निरीक्षण

आईजी गढ़वाल ने 106 दरोगाओं के किये तबादले

  • Share
आईजी गढ़वाल ने 106 दरोगाओं के किये तबादले

shikhrokiawaaz.com

04/11/2026

देहरादून:उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, गढ़वाल परिक्षेत्र ने 106 उप-निरीक्षकों (ना०पु०) के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। वार्षिक स्थानांतरण नीति 2020 के तहत पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा पूरी करने वाले अधिकारियों को रिक्तियों और सामंजस्य के आधार पर तत्काल प्रभाव से नए जनपदों में तैनात किया गया है।
उक्त जारी सूची में महिपाल सिंह,शैलेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, पिंकी, बलवीर सिंह रावत,यशवंत सिंह, नवल किशोर गुप्ता,सुषमा रावत,शिवप्रसाद,प्रदीप सिंह और सुनील पंवार को हरिद्वार वहीं अनिल भट्ट,रीना नेगी,दिनेश बल्लभ,प्रदीप रावत,कुंवर राम आर्य, मनीष सिंह नेगी,शांति प्रसाद चमोली, योगेश चन्द्र पाण्डे,राजेन्द्र सिंह रावत,टीना कुकरेती,सतीश चन्द्र, ठाकुर सिंह रावत,पूजा रावत,रियाज अहमद, हेमलता सेमवाल,दीपिका बिष्ट,अमित कुमार,मेहराजुद्दीन, संजय रावत,विनोद सिंह,दिलमोहन सिंह,अनूप सिंह नयाल,संगीता नौटियाल,प्रकाश राणा,और उमेश नेगी को देहरादून जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलन बनाने हेतु जगजीत सिंह, सुमित बन्दूनी,प्रशान्त बिष्ट,सनोज कुमार,सीमा कोहली, विनयता चौहान,मैहनाज अंसारी,पंकज सिंह महिपाल,हिमानी कुमारी चौधरी,आदित्य सैनी, और रेखा पाल को पौड़ी स्थानांतरित किया गया है। अनीता बिष्ट,आरती कलूड़ा,मीनू यादव, राहुल कापड़ी,शिल्पा सैनी,स्मृति रावत,बलबीर सिंह डोबाल,सीमा आर्य,अर्जुन कुमार, मनोज रावत और अंजना चौहान को चमोली भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त दीपक द्विवेदी,जैनेन्द्र सिंह राणा, प्रवीण सिंह पुण्डीर,प्रवेश रावत,संजीत कुमार,संदीप सिंह पंवार,आलोक कन्नौजी गौड,तनुजा शर्मा,हिमानी रावत,मोनिका मनराल,जयवीर सिंह पैलू,विवेक सिंह भण्डारी,आशीष सिंह नेगी,किरन गौसाई,अनिता शर्मा,खेमेन्द्र कुमार, और शहजाद अली को टिहरी जनपद में नई तैनाती मिली है।
उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में भी कई उप-निरीक्षकों महावीर सिंह सजवाण,नीमा रावत,रजनी चमोली,शशि पुरोहित,हेमा बिष्ट, महेन्द्र कुमार पुण्डीर, और विनेश कुमार को स्थानांतरित किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
सीओ बने 3 निरीक्षकों के कंधों पर कप्तान अजय ने सजाए सितारे

सीओ बने 3 निरीक्षकों के कंधों पर कप्तान अजय ने सजाए सितारे