News :
3 सीओ के तबादले, स्वप्निल मुयाल को भेजा सतर्कता मुख्यालय “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस दून पुलिस ने किया एमडीएमए तस्करी का खुलासा, छह युवक गिरफ्तार उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, राम माधव को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी* नौ माह कड़े प्रशिक्षण के बाद 15 आरक्षी बने उत्तराखंड पुलिस का अभिन्न अंग पहाड़ की महिला: जिसके कंधों पर सिर्फ घर नहीं, पूरा पहाड़ है* 3 नए अग्निशमन द्वितीय अधिकारियो को कप्तान ने पहनाए बैच स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्तो की गिरफ़्तारी

नारी हूँ मैं...........

  • Share
नारी हूँ मैं...........

shikhrokiawaaz.com

03/08/2026



अर्जुन सिंह भण्डारी

नारी हूँ मैं,
खुद पर विश्वास है, प्रण अटल है,
हर दिन नई कठिनाइयों से लड़ती हूँ,
घर को संवारती हूँ,
कर्तव्यपथ पर नित नई ऊंचाई छूने का साहस भी रखती हूं,
पुराने जमाने की नही, आज की नही
बस नारी हूँ नारी सा गौरव रखती हूँ।।

जानती हूँ समाज मे आज भी मैं कई जगह गिराई जाती हूँ,
कभी पति की मार से कभी दहेज के तानों से हर दिन तोड़ी जाती हूँ,
नया परिवार संवारने को हर मर्तबा खुद के 'सपनो' को विराम दे देती हूं,
बच्चो की खुशी के लिए ''त्याग"  की मूरत बन जाती हूँ,
हर दिन थकती हूँ,
पर हर सुबह सबकी जिम्मेदारी का भार नई ऊर्जा संग उठाती,
नारी हूँ बस यही गौरव खुद के लिए मांगती हूँ।।

बचपन से अपनो के "बेटा होना चाहिए" के शब्दों के तीर संग सपनो की उड़ान भरी है,
आज चांद पर हूँ, तो दुश्मनों को भू- जल-नभ में हराने की काबिलियत भी रखती हूं,
भारत के सलाम की हकदार मैं हर बार बनी हूँ,
मेरा बेटा है तू, यह अब नही सुनना है,
बेटी हूँ, बेटी से गौरव चाहने की चाहत रखती हूं,
नारी हूँ, नारी सा गौरव रखती हूँ।।

हन, आगे बढ़ने को सबको साथ आज चलना है,
पर भूल है उनकी जो समझते है वह नही तो नारी कुछ नही,
याद है न झांसी की रानी, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला जैसी नारी,
जिन्होंने खुद का मुकाम बनाया है,
भारत का अस्तित्व भी तो " माता" से ही पुकारा गया,
उसी "नारी" का हिस्सा हूँ,
माँ-बाप का गौरव हूँ,
नारी हूँ नारी सा ही गौरव रखती हूं........
Comments
comment
date
latest news
राजधानी की महिलाओं को सुरक्षित महसूस करवाने को सदैव सक्रिय है पुलिस व जिला प्रशासन

राजधानी की महिलाओं को सुरक्षित महसूस करवाने को सदैव सक्रिय है पुलिस व जिला प्रशासन