News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

आपसी विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

  • Share
आपसी विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या

shikhrokiawaaz.com

04/22/2024


देहरादून: थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मृतका के पति व ससुराल पक्ष के विरुद्ध दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आज समय लगभग प्रातः 3:00 बजे थाना प्रेमनगर पर मृतका प्रतिभा पत्नी दीपक शर्मा निवासी मीठी बेरी, थाना प्रेमनगर (उम्र 24 वर्ष) (मायका ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर) की हत्या की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। 
 जिस पर तत्काल जांच हेतु पुलिस टीम सरकारी अस्पताल प्रेमनगर पहुंची, घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका प्रतिभा का विवाह माह फरवरी में दीपक शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी मीठी बेरी थाना प्रेम नगर (उम्र 29 वर्ष) के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों पति पत्नी के मध्य अक्सर विवाद होता रहता था।  वही 21 अप्रैल की रात्रि दोनों पति पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें मृतका के पति दीपक शर्मा ने अपनी पत्नी प्रतिभा का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। 

  घटना के संबंध में मृतका के पिता दिग्विजय शर्मा द्वारा मृतका के पति, उसके सास- ससुर व अन्य परिजनों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर मृतका के पति दीपक व ससुराल पक्ष के विरुद्ध दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए मृतका के पति अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
नारी हूँ मैं...........

नारी हूँ मैं...........