News :
पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक की तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से किये अपने भ्रमण के अनुभव साझा, धामी ने कहा "डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बन उत्तराखंड़ के अनुभवों को देश तक पहुँचाये" यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द

गंगोत्री धाम में कांवड़ियों की भारी भीड़, उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, एसपी ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान*

  • Share
गंगोत्री धाम में कांवड़ियों की भारी भीड़, उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, एसपी ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान*

shikhrokiawaaz.com

08/09/2026

उत्तरकाशी: कांवड़ यात्रा के पीक सीजन के बीच श्री गंगोत्री धाम में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं। अब तक 60 हजार से अधिक कांवड़िये गंगोत्री धाम से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कांवड़ यात्रियों की संख्या में करीब 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय स्वयं फील्ड में उतर गई हैं। उन्होंने गंगोत्री धाम में कैंप कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की कमान संभाल ली है। पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने 8 अगस्त को कांवड़ रूट पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और देर रात गंगोत्री धाम पहुंचकर वहीं कैंप किया। उन्होंने ग्राउंड जीरो से पुलिस व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने गंगोत्री धाम पहुंच रहे कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया और उनकी सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता जताई। श्रद्धालुओं से यातायात, पार्किंग और बैरियर व्यवस्था का पालन करने तथा नदी घाटों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की गई।


कांवड़ यात्रा के पीक को देखते हुए पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी मुस्तैदी और आपसी समन्वय के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। पापड़गाड और भटवाड़ी के भू-धंसाव प्रभावित स्थल पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

गंगोत्री धाम में बढ़ती भीड़ को कतारबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के साथ यातायात नियमन, डायवर्जन और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, ड्रोन और CCTV कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने के साथ आपातकालीन सहायता और त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था को भी सक्रिय रखा गया है।

पुलिस ने पार्किंग स्थलों, बैरियर प्वाइंट्स, प्रमुख यातायात मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर व्यवस्थाएं मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। यातायात व्यवस्था इस तरह संचालित करने पर जोर दिया गया है कि कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और अन्य श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी न हो।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने गंगोत्री धाम में सांयकालीन आरती में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं कुशल यात्रा की कामना भी की।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार, चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
ग्रामीणों को 'गढ़वाली' में दिलाई नशा उन्मूलन की शपथ

ग्रामीणों को 'गढ़वाली' में दिलाई नशा उन्मूलन की शपथ