News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

मोतीचूर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत

  • Share
मोतीचूर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा,  2 की मौत

shikhrokiawaaz.com

03/09/2026


रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के पास रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कुछ कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन के सीएनजी सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिसके बाद पास खड़ी रोडवेज बस में भी आग लग गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल कई यात्री झंडा मेला से वापस लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
रायपुर फायरिंग कांड में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार*

रायपुर फायरिंग कांड में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार*