News :
खाई में गिरे युवक को एसडीआरएफ, ऋषिकेश पुलिस फायर टीम ने रेस्क्यू कर बचाया ईमानदारी की मिसाल बने एएसआई विजय प्रसाद रतूड़ी, महिला को लौटाए खोए दस्तावेज स्कूल के प्राचार्य ने नाबालिक बालक से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार कुमाऊं रेंज में साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, डिजिटल पुलिसिंग से मिली बड़ी सफलता 15.95 ग्राम स्मैक संग 2 तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार* कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश* कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश* नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार*

ओएनजीसी चौक पर भीषण सड़क हादसा,6 युवाओं की मौत

  • Share
ओएनजीसी चौक पर भीषण सड़क हादसा,6 युवाओं की मौत

shikhrokiawaaz.com

11/12/2024


देहरादून:राजधानी के ओएनजीसी चौक के पास आज तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा होने से 6 युवाओं की मौके पर ही मौत हो गयी व एक युवक घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार थाना कैंट को आज तड़के सुबह ओएनजीसी चौक के पास वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई,उक्त सूचना पर पुलिस बल मौके पर पंहुचा,दुर्घटनास्थल पर एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में पुलिस को मिली कार कंटेनर के पिछली हिस्से में टकराई हुई थी। 
उक्त भीषण हादसे में इनोवा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली,जिसमें कुल 07 लोग सवार थे जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मौके पर मिला। मौके पर सभी मृत 06 व्यक्तियों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून अस्पताल तथा इंद्रेश अस्पताल मोर्चरी भेजा गया, जबकि  गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति को सिनर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। 
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कंटेनर किशन नगर चौक की ओर से आ रहा था तथा इनोवा बल्लूपुर चौक की ओर से देहरादून की ओर आ रही थी। किशन नगर चौक के पास कंटेनर की क्रासिंग के दौरान इनोवा वाहन चालक स्पीड से अंदाजा नहीं लगा पाया तथा उन्हें लगा कि कंटेनर पूरा निकलने के बाद वे आराम से क्रॉस हो जायेंगे, इसी जल्दबाजी में इंनोवा वाहन क्रासिंग के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गया जिससे बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया।
उक्त हादसे में गुनीत(19) पुत्री तेज प्रकाश सिंह,वर्ष निवासी 10ए साई लोक जीएमएस रोड, देहरादून,कुणाल कुकरेजा (उम्र23) पुत्र जसवीर कुकरेजा,निवासी 359 /1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून. मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश,
ऋषभ जैन(उम्र24) पुत्र तरुण जैन,निवासी राजपुर रोड,
नव्या गोयल(उम्र23) पुत्री पल्लव  गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड,अतुल अग्रवाल(उम्र24)पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड,कामाक्षी(उम्र20)पुत्री तुषार सिंघल निवासी- 55/1 20 कावली रोड, देहरादून,की मौत हो गई व सिद्धेश अग्रवाल(उम्र25) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है,उक्त हादसे की प्राथमिक वजह ओवरस्पीडिंग को माना जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद