News :
दून पुलिस की अपील- हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें! आदि गौरव महोत्सव में जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने दिखाई अपनी संस्कृति और परंपराओं की झलक "कैप्टेन कूल" ने क्रिकेट को कहा अलविदा, अब बल्ले के मैदान में नही आएंगे नज़र आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर किया हमला, महिला सुरक्षा व एसाईआर के मुद्दे पर सरकार को घेरा पीपलकोटी में मातृशक्ति का सम्मान, सीएम धामी ने महिलाओं के योगदान को सराहा अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 6 की मौत प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में गौशाला स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए:डॉ. पंडित राजेंद्र जिला सूचना देहरादून ने किया डिजिटल पॉडकास्ट स्टूडियो का शुभारंभ, बंशीधर तिवारी बने पहले अतिथि सांसद कंगना रनौत के पुराने वीडियो को भ्रामकता के साथ सोशल मीडिया में प्रसारित करने के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

पीपलकोटी में मातृशक्ति का सम्मान, सीएम धामी ने महिलाओं के योगदान को सराहा

  • Share
पीपलकोटी में मातृशक्ति का सम्मान, सीएम धामी ने महिलाओं के योगदान को सराहा

shikhrokiawaaz.com

11/17/2026



चमोली:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को चमोली जिले के पीपलकोटी पहुंचकर आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया।
जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सेमलडाला हेलीपैड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रोड शो के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर मातृशक्ति सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, सामाजिक उत्थान और आत्मनिर्भरता की दिशा में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के परिश्रम, साहस और नेतृत्व क्षमता से समाज को नई दिशा मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की और महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों और समूहों की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान महिला समूहों के उत्पादों और स्वरोजगार से जुड़ी पहल को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जनपदों में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुर्घटनाओं में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।





मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए चमोली पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस की ओर से की गई व्यवस्थाओं के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, चमोली के प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, राज्य महिला आयोग, जनजाति आयोग और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


 


Comments
comment
date
latest news
डीएम के निरीक्षण के बाद आईएसबीटी में सुधार कार्य तेज, निकासी गेट खुला,पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़

डीएम के निरीक्षण के बाद आईएसबीटी में सुधार कार्य तेज, निकासी गेट खुला,पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़