News :
कोतवाली चम्बा व पुलिस लाइन चम्बा में जवानों के लिए बने स्मार्ट बैरक व भोजनालय का कप्तान श्वेता ने किया उद्धघाटन रेक्सा दानू ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए मतदान आइकॉन नामित दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, सीएम धामी ने की घोषणा जखोली के अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा वाहन,4 रेस्क्यू,2 को रेस्क्यू करने का कार्य जारी 2027 चुनावो को लेकर कांग्रेस की राजधानी में अहम बैठक एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने हेतु जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 164 मामला का निस्तारण इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी को ड्राइवर ने मारी गोली पंचतत्व में विलीन हुई योगी की माँ, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि एसआई अशोक राठौड़ के बेटे आश्विक ने आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा में हासिल किया देशभर में पहला स्थान

दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, सीएम धामी ने की घोषणा

  • Share
दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, सीएम धामी ने की घोषणा

shikhrokiawaaz.com

11/22/2026


देहरादून: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और भोजनमाताओं के लिए राहत भरी खबर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर 2026 से उनके मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों के साथ हुई मुलाकात के दौरान यह घोषणा की गई। इस फैसले पर दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास तथा जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत से महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिल रही है।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार कदम उठा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हितों का संरक्षण सरकार की प्रतिबद्धता है। उनके योगदान को देखते हुए मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलने के साथ कार्य के प्रति प्रोत्साहन भी मिलेगा।




इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडेय तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री वृंदा, प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।



 




Comments
comment
date
latest news
अपराधों पर रोक व सुदृढ़ पुलिसिंग के तहत आम नागरिकों के मध्य सुरक्षा का माहौल स्थापित करने के लिये प्रभावी रूप से की जाए गश्त:डीजीपी उत्तराखंड

अपराधों पर रोक व सुदृढ़ पुलिसिंग के तहत आम नागरिकों के मध्य सुरक्षा का माहौल स्थापित करने के लिये प्रभावी रूप से की जाए गश्त:डीजीपी उत्तराखंड