News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति व सौहार्दपूर्ण रहा होली का त्योहार

  • Share
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति व सौहार्दपूर्ण रहा होली का त्योहार

shikhrokiawaaz.com

03/04/2026


देहरादून-: आज होली का त्योहार राजधानी देहरादून में शांति व सौहार्द के रंगों में सरोबार रहा, जहां दून पुलिस द्वारा शहरभर में अलग-अलग स्थानों पर कड़ी निगरानी बनाई हुई थी।


रंगों का त्योहार होली सभी के लिए खास होने के चलते होली की खुशी की आड़ में किसी भी असामाजिक तत्वों को सक्रिय न होने देने के विरुद्ध पुलिस कप्तान दून प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा अपनी पुलिस टीम को शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही लगातार चेकिंग प्रभावी बनाये रखने के साथ ही भ्रमणशील रहने के आदेश दिए थे। साथ ही अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी बनाये रखने को कहा था।


जिसके अनुपालन में दून पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र मव अपनी टीम के साथ जनपद के चप्पे-चप्पे पर पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैनात रहते हुए होली के पावन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया गया। पुलिस की तत्परता से शहर के किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के हुडदंग की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई । दून पुलिस कप्तान के निर्देशों में दून पुलिस द्वारा की गई चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था की सभी संभ्रान्त व्यक्तियों  तथा आमजनमानस द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। दून पुलिस द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं दी गयी है।



Comments
comment
date
latest news
लगातार कर्तव्यपथ पर डटे अपने जवानों के स्वास्थ्य का पुलिस कप्तान विशाखा ने करवाया परीक्षण

लगातार कर्तव्यपथ पर डटे अपने जवानों के स्वास्थ्य का पुलिस कप्तान विशाखा ने करवाया परीक्षण