News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

14 वर्ष से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • Share
14 वर्ष से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/21/2025


कालसी-: थाना कालसी में धारा 379 के एक मामले में 14 वर्ष से फरार चल रहे मुजफ्फरनगर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना कालसी पर पंजीकृत वाहन चोरी के अभियोग धारा 379/411 आईपीसी के वाद में अभियुक्त आशु पुत्र शरीफ
उर्फ जीका(37) निवासी नूर मस्जिद के पीछे खालापार कोतवाली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश लगातार 14 वर्षों से फरार चल रहा था। मुख्यालय द्वारा कुख्यात,फरार ईनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी को चलाये जा रहे अभियान को थाना कालसी पुलिस द्वारा भी पुनः अभियान लांच करते हुए शातिर अभियुक्त आशु की गिरफ़्तारी को उसके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी।  अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त लगातार अपने ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय करते हुए  कल रविवार को मुजफ्फर नगर से अभियुक्त आशु पुत्र शरीफ को गिरफ्तार किया गया।  
अभियुक्त जनपद मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी लूट नक़बजनी गैगस्टर जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
Comments
comment
date
latest news
राजधानी की जान घंटाघर में चोरों ने किया हाथ साफ, घड़ियां थमी

राजधानी की जान घंटाघर में चोरों ने किया हाथ साफ, घड़ियां थमी