News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकालीन के लिए हुए बंद

  • Share
हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकालीन के लिए हुए बंद

shikhrokiawaaz.com

10/10/2024


हेमकुंड-:  सिखों के प्रमुख धाम श्री हेमकुंड साहिब के आज गुरुवार को पूर्ण विधि विधान से अंतिम अरदास के बाद शीतकालीन के लिए कपाट बंद कर दिये गए। 

आज गुरुवार सुबह 10 बजे सुखमणि साहिब पाठ के साथ ही श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट बन्द की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, जिसके पश्चात गुरु वाणी, शबद कीर्तन, साल की अंतिम अरदास तथा हुक्मनामा पढ़ने के पश्चात आखिरी में पंच प्यारों और सेना के इंजीनियर कोर की बैंड की अगुवाई में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब को सर्च खंड में सुशोभित किया जाएगा। जिसके उपरान्त दोपहर ठीक 1 बजे शीतकाल के लिए श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बन्द कर दिए गए। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के अवसर के  अवसर पर हज़ारो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वहीं पुलिस द्वारा पवित्र निशान साहिब एवं कपाट बंद होने के अवसर पर मौजूद सभी य़ात्रियों को सकुशल गोविन्दघाट तक भी पहुँचाया। 

गौरतलब है कि 25 मई को प्रारम्भ हुई श्री हेमुकण्ड साहिब की यात्रा में इस वर्ष 01 लाख 83 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुण्ड साहिब के सकुशल दर्शन किये। इस दौरान पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार व उनकी टीम द्वारा यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने को अपनी टीम संग श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता के लिए निरंतर कार्य किया। जिसके फलस्वरूप यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने व कपाट बंद होने के मौके पर हेमकुंड साहिब के ग्रंथियों ने पुलिस कर्मियों का सम्मान किया
Comments
comment
date
latest news
पटेलनगर से तीन मोबाइल चोरी करने वाले 1 अभियुक्त गिरफ्तार

पटेलनगर से तीन मोबाइल चोरी करने वाले 1 अभियुक्त गिरफ्तार