हेमकुंड साहिब-: उत्तराखंड़ में मानसून अपनी विदाई ले रहा था किंतु इस बीच लगातार 2-3 दिन से प्रदेश के पहाड़ी जनपदो में विदाई देते मानसून ने भारी बारिश का दौर शुरू किया है, जिस क्रम में वर्तमान में चमोली जनपद के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र व सिख समुदाय के आस्था का प्रमुख केंद्र हेमकुंड साहिब में बरसात के थोड़े थमने में बाद यात्रा को आ रहे श्रद्धालुओं को भी बारिश का सामना करना पड़ रहा है।
जिस क्रम में आज प्रदेश में मानसून के रेड अलर्ट के चलते हेमकुंड साहिब में सुबह से ही भारी बर्फबारी के दौर शुरू हो गया है। आज शनिवार को प्रातः 9 बजे के बाद तक हेमकुंड साहिब व उसके आसपास के इलाके में 6 इंच बर्फ पड़ गयी थी, और बर्फबारी निरंतर जारी है। चौकी प्रभारी घांघरिया उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह अपनी पुलिस टीम, गुरुद्वारे कर्मियों व आर्मी के जवानों संग सुबह से ही बर्फबारी को हटाने के कार्य मे सक्रियता से जुटे है व यात्रा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बना रहे है।
हालांकि इस बीच जवानो के लिए भी तेज सर्द हवाओं व भारी बर्फबारी के बीच लगातार चुनौती बनी हुआ है, किन्तु सतत प्रयासो से पुलिस कर्मी व जवान बर्फबारी को हटाने में जुटे हुए है।