News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल लूट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

  • Share
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल लूट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/01/2026

हरिद्वार:जनपद पुलिस के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार”अभियान में भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सड़क पर राह चलते लोगों से मोबाइल झपटकर फरार होने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार कल गुरुवार को ग्राम शाहपुर और मंडावर निवासी दो व्यक्तियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार दो युवकों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए और स्थानीय मुखबिरों से संपर्क कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने खानपुर से खेलपुर जाने वाले चकरोड क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों 1.अंकुल उर्फ अंकुर(उम्र26)पुत्र सोमपाल निवासी रायपुर, थाना सदर, जिला यमुनानगर हरियाणा, हाल निवासी प्रताप कॉलोनी भगवानपुर, तथा गुलशन(उम्र27)पुत्र राजकुमार निवासी रायपुर, कोतवाली भगवानपुर,को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दोनों मुकदमों से संबंधित मोबाइल फोन के अलावा अन्य 10 मोबाइल फोन भी बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गुलशन पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ चोरी, अवैध हथियार और आबकारी अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक बालम सिंह, अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, हेड कांस्टेबल गीतम सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, रविंद्र राणा और संजय नेगी शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
ज्योतिर्लिंग का स्थान एक ही है दूसरे स्थान पर कोई धाम नहीं हो सकता: सीएम पुष्कर सिंह धामी

ज्योतिर्लिंग का स्थान एक ही है दूसरे स्थान पर कोई धाम नहीं हो सकता: सीएम पुष्कर सिंह धामी