News :
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों को बड़ी सौगात, हितों से जुड़ीं 8 अहम घोषणाएं कप्तान श्वेता ने किया शुक्रवार साप्ताहिक परेड का निरीक्षण,जवानो का बढ़ाया हौसला बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की शुरुआत,पहाड़ के 240 बाल वैज्ञानिकों को मिला मंच ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा पटेलनगर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व अपराधियो के खिलाफ चलाया सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों के काटा चालान बाजार क्षेत्र में मारपीट करते 7 युवक गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 60 वर्षीय महिला, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद कोतवाली ज्वालापुर का एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन

हरिद्वार पुलिस ने किया वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश

  • Share
हरिद्वार पुलिस ने किया वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश

shikhrokiawaaz.com

09/15/2025


हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बीस चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
 एसपी सिटी पंकज गरौला ने बताया कि यह गिरोह उत्तराखंड और यूपी के अलग-अलग जिलों में सक्रिय था और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। उहोंने कहा कि पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी कांवड़ मेले के दौरान भी कई बाइक चोरी कर चुके थे और उन्हें छिपाने के लिए बहादराबाद के पास खंडहर को ठिकाना बना रखा था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और डिजिटल सर्विलांस के जरिए गिरोह तक पहुंच बनाई और दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्सर क्षेत्र के रहने वाले मोहित, आस मोहम्मद और दीपक के रूप में हुई है। जबकि गिरोह का चौथा सदस्य अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से देहात क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों पर बड़ी हद तक रोक लगेगी।
Comments
comment
date
latest news
पहली बार मिला मौका और मैदान में छा गए उत्तराखंड के खिलाड़ी, 103 पदक जीतकर रचा इतिहास

पहली बार मिला मौका और मैदान में छा गए उत्तराखंड के खिलाड़ी, 103 पदक जीतकर रचा इतिहास