News :
4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार पत्नी से मारपीट व तीन तलाक देने वाला पति गिरफ्तार *शराब के नशे में धुत पत्नी से मारपीट व हो हल्ला मचाने वाला पति गिरफ्तार* पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना पर ई डी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, एसपी ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण* उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू होगा गड्ढामुक्ति अभियान, सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने की तैयारी* पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, पीएम मोदी से आज होगी द्विपक्षीय वार्ता*

हरिद्वार पुलिस ने बचाई दो मासूमों की जिंदगी, बच्चा चोरी गैंग का किया पर्दाफाश

  • Share
हरिद्वार पुलिस ने बचाई दो मासूमों की जिंदगी, बच्चा चोरी गैंग का किया पर्दाफाश

shikhrokiawaaz.com

06/10/2026


हरिद्वार: कोतवाली कनखल क्षेत्र से चोरी हुई तीन वर्षीय मासूम बच्ची को हरिद्वार पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर अंतरराज्यीय बच्चा चोरी गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो महिला सदस्यों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह ने तत्काल पुलिस की कई टीमों का गठन कर मासूम की तलाश के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से गिरोह तक पहुंच बनाई।

लगातार प्रयासों और ताबड़तोड़ दबिश के बाद पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस की सक्रियता से घबराकर गिरोह के अन्य सदस्य बच्ची को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए, जहां से पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा।

पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य बच्चे की चोरी की घटना का भी खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने दिल्ली से चोरी किए गए करीब डेढ़ साल के बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह बच्चों को चोरी कर निसंतान दंपतियों को बेचने का काम करता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और मानव तस्करी से जुड़े पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि हरिद्वार पुलिस की टीम ने संवेदनशीलता, बेहतर तालमेल और लगातार मेहनत के साथ कार्रवाई करते हुए मासूम को उसके परिवार तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक मां को उसका बच्चा वापस मिला और पुलिस ने बच्चा चोरी जैसे गंभीर अपराध पर बड़ा प्रहार किया है।
Comments
comment
date
latest news
यमुनोत्री पैदल मार्ग सुचारू रूप से हुआ पुनः संचालित

यमुनोत्री पैदल मार्ग सुचारू रूप से हुआ पुनः संचालित