News :
महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन पुलिस व मेडिकल टीम ने प्रेमनगर के निजी शिक्षण संस्थान में किया औचिक निरीक्षण, 115 छात्रो को किया मेडिकल आगामी त्योहारों में सुरक्षा के दृष्टिगत जवेर्ल्स को एसपी सिटी ने दिया सायरन लिहाज व पैनिक बटन लगाने के निर्देश उत्तराखंड में स्थापित हुई 29 हज़ार से अधिक एमएसएमई यूनिट,1 लाख 27 हज़ार युवाओं को मिला रोजगार:धामी युवक का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार गिरफ्तार* देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 05 -11 अक्टूबर तक लगा है सरस फ़ूड फेस्टिवल एसआईआर में अनियमितताओं व सीईसी हटाओ की मांग पर गरजी कांग्रेस, किया पुतला दहन देहरादून में एक साथ कई आंदोलनों से गरमाया माहौल, सड़कों पर उतरे ग्राम प्रधान, कर्मचारी और कांग्रेस ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार नाबालिग युवती को परिजनों से मिलाया

  • Share
हरिद्वार पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार नाबालिग युवती को परिजनों से मिलाया

shikhrokiawaaz.com

06/13/2024


हरिद्वार:जनपद पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार नाबालिक को परिजनों से मिलाकर मायूस चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है।
जानकारी के अनुसार कल दे रात 112 से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लोधामण्डी कनखल क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की घूम रही है।
उक्त सूचना पर चेतक 10 पर नियुक्त का0 रविन्द्र धस्माना व रि0का0 सुमित कुमार द्वारा मौके पर पहुच कर  नाबालिक लड़की जो मानसिक रूप से बीमार थी को थाना लाकर महिला सिपाही की निगरानी मे कार्यालय में बैठा कर उक्त नाबालिक के संबंध में सिटी कन्ट्रोल के माध्यम से सूचना प्रसारित की गयी।
जिस पर आज वीरवार को नाबालिग लडकी के पिता दिनेश पुत्र स्व0 जयचन्द निवासी मन्जोला रेलवे स्टेशन मुरादाबाद उ0प्र0 थाना कनखल आये तथा लडकी को देखकर बताया कि यह मेरी लडकी है जो मानसिक रुप से बीमार है उन्होंने बताया कि हम दोनो 12 जून को मुरादाबाद से गंगा स्नान करने के लिये हरिद्वार आये थे हाथीपुल के पास मेरी पुत्री मुझसे बिछड़ गयी थी काफी तलाश के बाद खोया पाया केन्द्र से लड़की के थाना कनखल पर होने की जानकारी मिली, उक्त नाबालिक लड़की को उसके पिता के सुपर्द किया गया।
बेटी के सकुशल मिलने पर पिता द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरी भूरी प्रशन्सा की।
Comments
comment
date
latest news
4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार

4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार