News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

हरिद्वार पुलिस का सराहनीय कदम: समस्याओं का समाधान, 41 कर्मियों को मिला सम्मान

  • Share
हरिद्वार पुलिस का सराहनीय कदम: समस्याओं का समाधान, 41 कर्मियों को मिला सम्मान

shikhrokiawaaz.com

03/30/2026


हरिद्वार:जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनका एसएसपी द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए उनकी कार्यक्षमता, ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा कार्यस्थल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सभी कर्मियों को आमजन के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने और “फ्रेंडली पुलिसिंग” को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 41 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 5 महिला कर्मी भी शामिल रहीं। इन पुलिसकर्मियों को जटिल अपराधों के सफल अनावरण, कर्तव्यनिष्ठा तथा जनता की समस्याओं के समाधान में अहम योगदान के लिए “मैन/वुमेन ऑफ द मंथ (फरवरी 2026)” से नवाजा गया।
सम्मानित होने वाले कर्मी विभिन्न थानों, शाखाओं एवं इकाइयों से जुड़े हैं, जिनमें वीआईपी सेल, कोतवाली नगर, कनखल, श्यामपुर, ज्वालापुर, बहादराबाद, रानीपुर, सिड़कुल, रुड़की, गंगनहर, कलियर, पथरी, लक्सर, खानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा, भगवानपुर, बुग्गावाला सहित सीआईयू, ट्रैफिक, महिला हेल्पलाइन, पुलिस दूरसंचार, फायर स्टेशन, सीपीयू और अन्य इकाइयों के कर्मचारी शामिल हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह उत्कृष्ट कार्य अन्य साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आशा जताई कि सभी कर्मी भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
Comments
comment
date
latest news
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम के कड़े तेवर, अनाधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर कार्यवाही की चेतावनी

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम के कड़े तेवर, अनाधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर कार्यवाही की चेतावनी