News :
पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

दिनदहाड़े गोलीकांड से हिल गया हल्द्वानी, भाजपा पार्षद पर युवक की हत्या का आरोप

  • Share
दिनदहाड़े गोलीकांड से हिल गया हल्द्वानी, भाजपा पार्षद पर युवक की हत्या का आरोप

shikhrokiawaaz.com

01/05/2026


हल्द्वानी:शहर में आज सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिनदहाड़े हुई फायरिंग की एक गंभीर घटना सामने आई। जज फार्म क्षेत्र में भाजपा से जुड़े पार्षद एवं संगठन पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान जज फार्म निवासी नितिन लोहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फायरिंग के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और मामले को हर पहलू से खंगाला जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
सवालों के घेरे में पत्रकारिता?

सवालों के घेरे में पत्रकारिता?