News :
ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 12 लाख धोखधड़ी मामले में पुत्र के बाद पिता भी गिरफ्तार खुशखबरी: देहरादून जू में उत्तराखंड़ वासी कर सकेंगे सफेद टाइगर के दीदार मां नन्दा के दरबार में पहुंचे डीएम-एसपी, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बैंक का शटर तोड़ चोरी करते युवक को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार कुख्यात अपराधियो पर चला कानून का डंडा, 10 अभियुक्तो समेत 13 की अवैध संपत्तियां ध्वस्त शिक्षक दिवस:गुरु के ज्ञान से संवरता है भविष्य दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक घर में चली गोली,मौके पर मृतक मिला पुरूष, महिला घायल

  • Share
एक घर में चली गोली,मौके पर मृतक मिला पुरूष, महिला घायल

shikhrokiawaaz.com

07/22/2026


विकासनगर-: कोतवाली विकासनगर अंतर्गत एक घर मे आज अचानक गोली चलने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घर से घायल अवस्था मे एक महिला को पाया वहीं महिला के पास ही एक पुरुष का शव भी पुलिस ने बरामद किया है। मौके से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल महिला अपने 2 बच्चो के साथ उक्त घर मे रह रही थी।


सीओ विकासनगर विवेक कुटियाल ने बताया कि आज बुधवार को सुबह 10:19 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई कि कल्याणपुर क्षेत्र में एक बंद घर में गोली चलने की आवाज आई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे तो मौके पर घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया गया।


 पुलिस जैसे ही दरवाजा तोड़ घर के अन्दर प्रवेश हुई तो पुलिस को मौके पर एक महिला गंभीर रूप से घायल मिली साथ ही एक पुरुष मृत अवस्था में पड़ा मिला। घायल महिला को पुलिस द्वारा तत्काल 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहाँ से उसे ग्राफ़िक एरा अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ वर्तमान में उसका उपचार चल रहा है। 


मृतक पुरुष की पहचान कमलेश पुत्र दौलत सिंह निवासी हयो, थाना चकराता, देहरादून तथा घायल महिला की पहचान संगीता नेगी पत्नी प्रीतम सिंह निवासी ग्राम भटाणु त्यूणी जनपद देहरादून के रुप में हुई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की उक्त मकान रविन्द्र बिष्ट पुत्र त्रिलोक सिंह का है, जिसमे संगीता नेगी अपने 02 बच्चो के साथ किराए पर रहती थी। मौके से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है।  फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।  घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments
comment
date
latest news
पौड़ी पुलिस ने चलाया साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता अभियान

पौड़ी पुलिस ने चलाया साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता अभियान