News :
3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी नेपाल का यू टर्न विदेशी रेस्क्यू टीम को नेपाल ने आने की अनुमति, किन्तु लिमिटेड एक्सेस के साथ! नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी

  • Share
आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी

shikhrokiawaaz.com

08/31/2026

देहरादून:आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सहायता का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर सरकार में दायित्वधारी राज्यमंत्री एवं गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया ने गढ़ी कैंट और बिष्ट गांव के प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। दोनों परिवारों को कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई।
बताया गया कि बीते दिनों गढ़ी कैंट और बिष्ट गांव में आपदा के चलते दो मकानों को नुकसान पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
इसी के तहत गढ़ी कैंट निवासी संतोष पत्नी बृजमोहन और बिष्ट गांव निवासी चम्मो देवी पत्नी खजान सिंह को सहायता राशि के चेक सौंपे गए। आर्थिक मदद मिलने से प्रभावित परिवारों को आपदा के बाद पैदा हुई परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर ज्योति कोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संकट के समय प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
सहायता राशि प्राप्त करने वाले परिवारों ने सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद मिली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है और इससे उन्हें क्षतिग्रस्त मकानों से जुड़ी परेशानियों के बीच कुछ राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री मनोज क्षेत्री, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मेघा भट्ट, ग्राम प्रधान भारती जवाड़ी, महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 दोपहिया वाहन बरामद

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 दोपहिया वाहन बरामद