News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

आस्था गिल की सुरमई आवाज के साथ ही जेनेसिस-2025 का हुआ समापन

  • Share
आस्था गिल की सुरमई आवाज के साथ ही  जेनेसिस-2025 का हुआ समापन

shikhrokiawaaz.com

04/20/2025


देहरादून:डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी का चार दिवसीय वार्षिक महोत्सव जेनेसिस -2025 कार्यक्रम का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है,बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल की सुरमई आवाज के साथ ही उक्त चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ है।
जेनेसिस के चौथे दिन मेन्फेस्ट और टेक्फेस्ट के तहत विभिन्न गतिविधियां हुई,जिसमें कई रोचक और बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इनमें जस्ट अ मिनट, बिज क्विज का फाइनल मुकाबला हुआ। इस दौरान वाद  विवाद प्रतियोगिता भी खास रही, जिसमें छात्रों ने  बेहतरीन प्रस्तुति और संवाद कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं को बेहद रोमांचक बना दिया। साथ ही टेक्फेस्ट में ऑटोबोट प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जहाँ छात्रों ने अपने तकनीकी कौशल, नवाचार और रोबोटिक्स की समझ का प्रदर्शन किया।
उक्त आयोजन युवाओं के लिए तकनीकी सोच को मंच देने का एक बेहतरीन अवसर साबित हुआ,शाम को कल्टफेस्ट के साथ ही महोत्सव का भव्य समापन हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम रात सिंगिंग और डांसिंग के ग्रैंड फिनाले से सजी रही,प्रतिभागियों ने अपनी कला से मंच को जीवंत कर दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के उपसचिव व्योमकेश दुबे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया साथ ही छात्रों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
साथ ही ब्रेंड एड की विजेता टीमों को चार लाख रुपये की नकद राशि महोत्सव के अंत में ब्रेंड एड- 2025 प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस  प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने पिछले एक महीने से लगातार प्रतिस्पर्धा की थी,विजेता टीमों को कुल 4 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इसके बाद मंच पर बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल की एंट्री होते ही छात्रों का उत्साह दोगुना हो गया, जिनकी सुरीली आवाज़ और ऊर्जावान परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को संगीतमय और जोशीला बना दिया,उन्होंने अपने बज्ज, डीजे वाले बाबू, अभी तो पार्टी शुरू हुई है जैसे अपने फेमस गानों पर छात्रों को खूब झुमाया।
Comments
comment
date
latest news
चारधाम यात्रा की तैयारियाँ लगभग पूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ लगभग पूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी