News :
पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

गौचर बाजार चोरीकांड का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज के सहारे शातिर चोर गिरफ्तार

  • Share
गौचर बाजार चोरीकांड का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज के सहारे शातिर चोर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/31/2026

चमोली:गौचर बाजार स्थित मसूरी कंगन स्टोर में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी को कर्णप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बाजार में लगे करीब 30 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की और उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी व बैंक पासबुक बरामद की। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न जनपदों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सिरण निवासी भूपेन्द्र सिंह नेगी ने कोतवाली कर्णप्रयाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई की रात उनकी गौचर बाजार स्थित दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने गल्ले में रखे लगभग 15 हजार रुपये नकद तथा पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक चोरी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और गौचर बाजार में लगे करीब 30 से 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के आसपास दिखाई दिया, जिसके आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए उसकी तलाश शुरू की गई। लगातार सुरागरसी के बाद पुलिस ने 30 जुलाई की शाम गौचर-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरस्वती विद्या मंदिर के समीप संदिग्ध को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के 10,100 रुपये नकद और पंजाब नेशनल बैंक की पासबुक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महावीर सिंह रावत(उम्र37) पुत्र मदन सिंह रावत, निवासी ग्राम पुंडोली, थाना घनसाली,टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह चोरी की घटनाओं का अभ्यस्त अपराधी है और उसके खिलाफ देहरादून, टिहरी गढ़वाल तथा पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाईं (चौकी प्रभारी गौचर), हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखंडी, हेड अशोक रावत तथा कांस्टेबल सुशील की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Comments
comment
date
latest news
विधुत उपसंस्थान से केबल चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

विधुत उपसंस्थान से केबल चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार