News :
पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक की तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से किये अपने भ्रमण के अनुभव साझा, धामी ने कहा "डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बन उत्तराखंड़ के अनुभवों को देश तक पहुँचाये" यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द

समाधान दिवस पर गढ़वाल आयुक्त ने की 145 शिकायतों की सुनवाई

  • Share
समाधान दिवस पर गढ़वाल आयुक्त ने की 145 शिकायतों की सुनवाई

shikhrokiawaaz.com

08/10/2026


देहरादून-: आज राजधानी देहरादून स्थित डीएम कार्यालय में आयोजित समाधान दिवस की सुनवाई गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए, जहां गढ़वाल आयुक्त के सम्मुख भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, वृद्ध जन, सरकारी कार्यालयो में जांच हेतु गयी शिकायतो के निस्तारण से जुड़ी 145 शिकायते दरबार में पहुँची, जिनका गढ़वाल आयुक्त द्वारा समाधान निकाला गया।
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप में बताया कि आज सोमवार को उनके समक्ष समाधान दिवस पर 145 शिकायतें मिली, जिसमें अधिकांश शिकायतकर्ता वह थे जो गत समाधान दिवस व गत अवसर पर अपनी शिकयते लेकर आये थे। उन सभी को जांच हेतु एक निर्धारित समय देने के बारे में समझाया गया है, जोकि आवश्यक प्रक्रिया है। वहीं अन्य शिकायतों में भूमि कब्जा, गृह विभाग से जुड़ी शिकायतें, अपनी भूमि की लोकेशन पता न होना आदि से जुड़े षिकायतें जनता दरबार मे मिली जिनका संज्ञान लेते हुए पीड़ितों को उक्त समस्याओं के सम्बंधित कार्यालयों में कार्यवाही हेतु भेजा गया है।

इसी के साथ आर्थिक सहायता हेतु व अन्य मांगों से जुड़ी शिकायते भी प्रशासन को प्राप्त हुई है,जिसके विषय मे सम्बंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है।

गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि उनके द्वारा डीएम डॉ0आशीष चौहान को प्रशासन कार्यालय में दर्ज शिकायतों में से जिनको 36 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, उनका प्राथमिकता के तौर पर निस्तारण करने, वहीं जिन शिकायतों को 1 महीना व 180 से अधिक हो गया है उनका 100 प्रतिशत निस्तारण करने के आदेश दिए है।

गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ताओं में अधिकांश बुजुर्ग है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा डीएम देहरादून को बुजुर्गों के लिए एक खास हेल्थ कैम्प लगाने को कहा है, जिससे समाधान दिवस के अवसर पर उन्हें हेल्थ चेकअप की सुविधा भी मिल सकेगी।
Comments
comment
date
latest news
व्यापारियों को 2 दिन में सड़को से अतिक्रमण हटाने के आदेश

व्यापारियों को 2 दिन में सड़को से अतिक्रमण हटाने के आदेश